फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक नहीं करेंगे मीडिया में बयान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों के मीडिया में बयान जारी करने पर पाबंदी लगा दी है। विवि प्रशासन ने इसके लिए सहायक जनसंपर्क अधिकारी को अधिकृत किया है। वहीं विवि प्रशासन के इस आदेश पर कर्मचारियों और अधिकारियों ने आपत्ति जताते हुए इसे तुगलकी फरमान बताया है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में हो रही अनियमितताओं और प्रशासनिक भवन में चल रही उठापटक पर आए दिन मीडिया में खबरें प्रकाशित होने से बचने के लिए विवि प्रशासन ने तुगलकी फरमान जारी किया है। शुक्रवार को इस संबंध में कुलपति ने आदेश जारी किए हैं। कुलपति के आदेशानुसार अब विश्वविद्यालय का कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या शिक्षक मीडिया से कोई भी सूचना साझा नहीं करेगा। विवि ने मीडिया में बयान जारी करने के लिए विवि के सहायक जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा को अधिकृत किया है। विवि प्रशासन के इस आदेश को शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने तुगलकी फरमान कहा है। विवि के कुछ कर्मचारियों का कहना है कि विवि प्रशासन इस प्रकार के आदेश जारी कर विवि में चल रही कुछ जांचों को दबाना चाहता है। विवि प्रशासन चाहता है कि उसकी कोई कमी या गलती मीडिया तक न पहुंचे। वहीं विवि के उच्चाधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। विवि के कुलपति और कुलसचिव से इस संबंध में फोन पर संपर्क किया गया लेकिन कोई बातचीत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें