फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में कांवड़ियों की आमद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थनगरी में कांवड़ियों की आमद शुरू
विज्ञापन

-- ट्रैफिक प्लान के अभाव में जाम से हलकान होने लगे लोग

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। अगले सप्ताह महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर तीर्थनगरी में शिवभक्त कांवड़ियों की आमद शुरू हो गई है। पर्व के मद्देनजर पुलिस की ओर से यातायात के मुकम्मल इंतजाम नहीं होने से शुरुआती दौर में ही जाम की स्थितियां पैदा होने लगी हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में पर्यटकों व स्थानीय लोगों को जाम से परेशान होना पड़ सकता है। 13 फरवरी को शिवरात्रि महापर्व के मद्देनजर अभी से ही तीर्थनगरी में शिवभक्त कांवड़ियों की आमद शुरू हो गई है। बीते दो दिनों से क्षेत्र में प्राचीन नीलकंठ धाम के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की गतिविधियां देखी जा रही हैं। बावजूद इसके पर्व के मद्देनजर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ के चलते पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था के इंतजाम कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते कई स्थानों पर पर्व पर जुटने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों से जाम की स्थितियां अभी से बनने लगी हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड एप्रोच मार्ग से होते हुए कई वाहनों से श्रद्धालुओं को नीलकंठ धाम के दर्शन को जाते हुए देखा गया। इस दौरान बीटीसी परिसर व इसके आसपास दोपहर के समय कई दफा जाम की स्थितियां बनी रही। जो आने वाले दिनों में पर्यटकों के लिए अधिक दुश्वारियों भरी साबित हो सकती है। बावजूद इसके पुलिस की ओर से अभी तक पर्व के लिए ट्रैफिक प्लान तो लागू किया ही नहीं गया है, पुलिस चारधाम यात्रा बीटीसी संपर्क मार्गों से गुजर रहे कांवड़ यात्री वाहनों को भी नहीं रोक पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें