फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर और दिल्ली के बीच होगा फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। स्व. गिरधारी लाल स्मृति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज (शुक्रवार) अटैक क्लब श्रीनगर और अपैक्स क्लब दिल्ली के बीच खेला जाएगा। विजेता टीम को 51 हजार रुपये की नगद धनराशि के साथ ही ट्राफी मिलेगी।
बृहस्पतिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हेवर्ड्स लॉयन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। अटैक क्लब ने 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए। टीम की ओर से अजय ने 50 और विकास मैठाणी ने 36 रन बनाए। राहुल और कैलाश ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेवर्ड्स की पूरी टीम 110 रनों पर ही ढेर हो गई। पवन ने 32 और कृष्णा ने 24 रन बनाकर टीम को बढ़त दिलाने की कोशिश की। इस प्रकार अटैक क्लब ने 50 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला हिमालयन ईगल व अपैक्स दिल्ली के बीच खेला गया। हिमालयन ईगल के बल्लेबाज 20 ओवरों में 109 रन ही बना पाए। हिमालयन ईगल की ओर से धीवान ने 37 और शिखर ने 22 रनों की पारी खेली। धनंजय ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए। अपैक्स ने 18 ओवरों में मैच जीत लिया। आयोजन समिति के सचिव कुलवीर उनियाल ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें