फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली की झोली में खेलो इंडिया नेशनल गेम्स का एक ओर गोल्ड मैडल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। दिल्ली के इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में चल रहे राष्ट्रीय स्तरीय खेलो इंडिया नेशनल गेम्स 2018 की बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमोली जिले के सतेंद्र ने गोल्ड मेडल हासिल किया। अब खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में चमोली की झोली में तीन स्वर्ण पदक आ गए हैं। सतेंद्र की इस उपलब्धि से चमोली जिले में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता के 80 किलोग्राम भार वर्ग की बॉक्सिंग में चमोली के धूनी गांव निवासी सतेंद्र ने प्रतिभाग किया। तीन राउंड तक चली प्रतियोगिता में सतेंद्र ने हरियाणा के प्रतियोगी को पराजित कर गोल्ड मेडल जीत लिया। घाट के घूनी गांव निवासी सतेंद्र सिंह वर्तमान में पुणे ब्वाइज, महाराष्ट्र में हैं। सतेंद्र पूर्व में फिलीपींस में आयोजित एशियन जूनियर बाक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुका है। सतेंद्र सिंह के पिता महेंद्र सिंह रावत गांव में खेती करते हैं, जबकि मां पार्वती गृहणी है। गांव के ही जूनियर विद्यालय में आठवीं कक्षा से ही विद्यालय के शिक्षक जोगेंद्र बोरा के मार्गदर्शन में सतेंद्र ने बाक्सिंग की तैयारी शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें