फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति और पंरपरा से ही समाज की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

बाबा भूमन शाह सरस्वती शिशु मंदिर रुद्रपुर के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्रों ने लोक संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्कृति और पंरपरा से ही समाज की पहचान है। कामयाबी पाने के लिए अनुशासन जरूरी है। उन्होंने स्कूल तक जाने वाले जंगलात मार्ग के सुधारीकरण के निर्देश दिए। छात्रों ने हिंदी, जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊंनी, गुजराती, राजस्थानी और पंजाबी गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि आने वाले देश और प्रदेश का भार युवाओं के कंधों पर है। इसलिए युवाओं को अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। उन्होंने स्कूल के सुंदरीकरण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह भंडारी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर रमेश पुंडीर, अनिल नौटियाल, रंजोर सिंह, आनंद सिंह तोमर, शंभू सिंह, हेमानंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें