फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार चालक की मौत, दो घायसल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर साकनीधार के पास कार के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई और कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बागी में भर्ती कराया गया है। बुधवार तड़के करीब तीन बजे हुई इस दुर्घटना का किसी को पता नहीं चल सका, जिससे घायल पांच घंटे तक खाई में ही पड़े रहे।
विज्ञापन

हरिद्वार से श्रीनगर की ओर आ रही कार बुधवार तड़के साकनीधार के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना का पता करीब सुबह आठ बजे चला, जब सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए कुछ मजदूर इस स्थान पर पहुंचे। मजदूरों ने दुर्घटना की सूचना बछेलीखाल पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। देवप्रयाग थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे। घायलों को जब खाई से निकाला गया तो तब तक कार चालक मनीष वर्मा (35) पुत्र सुरेंद्र वर्मा निवासी निकट शिवालिक स्कूल ज्वालापुर हरिद्वार की मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य कार सवार निशांत (20) पुत्र बुधिया लाल निवासी ज्वालापुर और रवि रंजन मित्रा (30) पुत्र अरुण कुमार निवासी बीओसीएम कालोनी रांजी झारखंड गंभीर रूप से घायल अवस्था में थे। दोनों घायलों को इलाज के लिए निकटवर्ती सीएचसी बागी में भर्ती कराया गया है, इनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। कार सवार निजी मोबाइल कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें