फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंड विकास संगठन ने टीएचडीसी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। बंड विकास संगठन (पीपलकोटी) ने क्षेत्र में निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही टीएचडीसी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा गया कि क्षेत्र में परियोजना निर्माण कार्य शुरू करने से पहले कंपनी के अधिकारियों ने कई समझौते लोगों के साथ किए थे, लेकिन कई समझौतों पर आज तक अमल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने परियोजना के महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र के 70 फीसदी प्रशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने की मांग उठाई। कहा कि प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के लिए न तो इंटर स्तर का मॉडल स्कूल खोला गया और न ही अलकनंदा के तटों पर घाटों का निर्माण कार्य किया गया। कहा गया यदि समझौते के मुताबिक कार्य नहीं हुए तो परियोजना क्षेत्र में आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संगठन अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, रमेश लाल बंडवाल, हरिदर्शन सिंह रावत, बिहारी लाल, हरीश पुरोहित, सुनील कोठियाल, ताजबर नेगी और अयोध्या प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें