फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीकृत सड़क का एलाइनमेंट बदलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। कोटेड़ा के ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत कोटेड़ा मोटर मार्ग का एलाइनमेंट बदलने की मांग की। कोटेड़ा के ग्राम प्रधान खड़क राम, तारा राम, पुष्पा देवी, लीला देवी, रमेश राम, गोपाल राम आदि ने इस संबंध में पीएमजीएसवाई के ईई को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि पीएमजीएसवाई की ओर से बिना ग्रामीणों की सहमति के ही सड़क का सर्वे देवाल-चौड़ मोटर मार्ग से किया जा रहा है, जिससे कोटेड़ा के ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। ग्रामीणों ने पूर्व सर्वे को निरस्त कर देवाल-खेता मोटर मार्ग के 15 किलोमीटर से कोटेड़ा के लिए सड़क बनाने की मांग की। दूसरी ओर पीएमजीएसवाई के ईई प्रमोद गंगाड़ी ने बताया कि ग्रामीणों के प्रस्ताव पर ही रोड का प्रपोजल शासन को भेजा गया था। अब संशोधन की गुंजाइश नहीं है। पूर्व के सर्वे के अनुसार ही सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें