फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से गोशाला खाक, अखरोट और सेब के पेड़ जले

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से जलकर गोशाला खाक
विज्ञापन

- पंजिया गांव के डांडा खेड़ा में अखरोट व सेब के पेड़ भी जले
- पीड़ित ने तहसील प्रशासन से लगाई मुआवजे की गुहार

अमर उजाला ब्यूरो
साहिया।
पंजिया गांव के डांडा खेड़ा में आग लगने से गोशाला खाक हो गई। आग की चपेट में आकर तीन बीघा में खड़े अखरोट और सेब के कई पेड़ भी जल गए। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई गई। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पंजिया गांव निवासी कल सिंह पुत्र परम सिंह की गोशाला है। मंगलवार की सुबह वह पशुओं को चराने के लिए जंगल ले गया था। इस दौरान अचानक गोशाला में आग भड़क उठी। देखते ही देखते पूरी गोशाला जल गई। आग की चपेट में आकर आसपास खड़े अखरोट और सेब के पेड़ भी स्वाहा हो गए। जब पीड़ित ने गोशाला से धुआं उठता देखा तो उस ओर दौड़ लगा दी। इस मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। लेकिन जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते सब कुछ स्वाहा हो चुका था। राजस्व उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा ने कहा कि रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें