फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण में बरती जा रही अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
नाला निर्माण में बरती जा रही अनियमितता
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने विधायक से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
केदारावाला गांव में चल रहे नाला निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मामले की शिकायत विधायक मुन्ना सिंह चौहान से की है। उन्होंने कहा कि इन दिनों गांव के वार्ड-तीन और चार के बीच में करीब एक किमी लंबे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन जिस जगह पर नाला बनाया जा रहा है। उक्त जगह सड़क की चौड़ाई बेहद कम है जबकि नाला की चौड़ाई काफी अधिक रखी गई है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान गुलफाम ने कहा कि नाला निर्माण में जमकर अनियमितता भी बरती जा रही है। नियमों के विपरीत निर्माण कार्य में शीतला नदी से निकाली गई खनन सामग्री और पत्थर का इस्तेेमाल किया जा रहा है। रेत और सीमेंट का रेसो भी ठीक नहीं है। नाला दूसरी जगह स्वीकृत था लेकिन नियमों के विपरीत नाले को सड़क के दूसरी ओर शिफ्ट कर दिया गया। उन्होंने नाला निर्माण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। विधायक ने कहा कि मामले में लोनिवि के अधिशासी अभियंता को निर्देशित कर नाले की चौड़ाई को कम कराया जाएगा। इस मौके पर कामिल हुसैन, हिना प्रवीन, शकिल, नूरजहां, शहनाज, सहीदा, हीना, इमराना, फिरोजा, तालिब, मनीष, शमशाद अली, सलीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें