फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी में करिअर काउंसिलिंग शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। यहां राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को परीक्षाओं की तैयारी और करियर चुनने के लिए मार्गदर्शन के उद्देश्य से करियर गाइड और काउंसिलिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रेरणाप्रद हस्तियों के जीवन वृत्त को बताया गया।
विज्ञापन

शिविर में मात्र 17 वर्ष की उम्र में पीएचडी कर रही नायरा जायसवाल का भाषण प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की काउंसलर शिक्षिका मीना गैरोला ने बताया कि नायरा 15 वर्ष की उम्र में परास्नातक कर चुकी है, जबकि उनका भाई अगस्ते 11 वर्ष की उम्र में स्नातक कर रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किताब परीक्षा के योद्धा में परीक्षार्थियों के लिए दिए गए 25 मंत्र बताए गए, ताकि छात्राओं के मन में परीक्षाओं का भय कम हो और वह तनावमुक्त होकर परीक्षा दे सकें। इस मौके पर करियर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद करियर विकल्प के बारे में मार्गदर्शन किया गया। कॉलेज की प्रधानाचार्या सुमनलता पंवार ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि करियर चुनते समय छात्राएं बिना दबाव के निर्णय लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें