गोपेश्वर। इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का आयोजन हुआ। योजना का शुभारंभ करते हुए बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि कौशल विकास योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी शिक्षा अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे वे स्वरोजगार कर सकते हैं।
बताया गया कि योजना के तहत स्थानीय बेरोजगारों को इंजीनियरिंग कालेज में अध्ययनरत भावी इंजीनियरों की ओर से इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर साइंस और मैकेनिकल के क्षेत्र में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर कालेज प्राचार्य केकेएस मैर, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि मोहन नेगी, राजेंद्र ममगाईं, विनोद कनवासी, दिनेश सिंह नेगी और त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे।