फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावित पंचेश्वर बांध का विरोध करेगी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रस्तावित पंचेश्वर बांध का विरोध करेगी समिति
विज्ञापन

ऋषिकेश । चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति ने चंपावत जिले में प्रस्तावित पंचेश्वर बांध के निर्माण का विरोध किया है। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे ने कहा कि भारत सरकार की इस एकतरफा फैसले का जमकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित पंचेश्वर बांध निर्माण से राज्य के तीन जनपदों पिथौरागढ़, चम्पावत और अल्मोड़ा के 34 गांवों के लगभग 31 हजार परिवार प्रभावित हो रहे हैं। भारत व नेपाल के बीच बहने वाली महाकाली नदी पर प्रस्तावित पंचेश्वर बांध परियोजना से कुमाऊं मंडल के तीनों जनपदों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। बताया कि समिति 134 गांवों के 31 हजार परिवारों के साथ इस योजना के विरोध में खड़ी होगी। पंचेश्वर बांध के विरोध में समिति के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष चंद्रेश्वर पुनेड़ा, बागेश्वर जिलाध्यक्ष पूरन रावत, केंद्रीय सचिव भुवनचंद कंडवाल, अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष कमला जोशी के नेतृत्व में एक उपसमिति का गठन किया गया है, जो पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें