फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल तकनीकी/ फील्ड कर्मचारी संगठन करेगा उग्र आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पेयजल तकनीकी/ फील्ड कर्मचारी संगठन ने कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं का निस्तारण न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस माह के अंत में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

पेयजल तकनीकी/ फील्ड कर्मचारी संगठन के प्रांतीय महामंत्री हरीश थपलियाल ने कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण करीब दो वर्ष से विभागीय अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। पिछले वर्ष जुलाई में तत्कालीन पेयजल मंत्री के साथ संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसमें टैक्नीकल पदों पर 15 फीसदी भर्ती डिप्लोमा धारकों व आईटीआई धारकों से भरे जाने पर सैद्धांतिक सहमति बनी थी। थपलियाल ने बताया के उन्होंने भी 15 सूत्री मांग पत्र विभागीय अधिकारियों को भेजा था, लेकिन विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। थपलियाल ने बताया कि इसी माह के अंत में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें