फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं और बालिकाओं को दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्र पज्याड़ा में आयोजित हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत आयोजकों ने महिलाओं और बालिकाओं से संबधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी संगठन की अध्यक्ष जानकी रावत, बाल विकास की देवेश्वरी भट्ट और ग्राम्य विकास अधिकारी विनोद गौड़ ने ग्रामीणों को गौरा देवी कन्या धन योजना, वैष्णवी योजना, मातृत्व बंदन सहित राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बताया गया कि जिले में लिंगानुपात में असमानता को समाप्त करने के लिए जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी के नौनिहालों ने कविता सहित लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर अंजना रावत पप्पी पुरोहित, मनोज खंडूड़ी, अरुण जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें