सरस्वती शिशु मंदिर कर्णप्रयाग में उत्तराखंड गंगा समग्र जन जागरण यात्रा की बैठक आयोजित हुई। जिसमें गंगा की पवित्रता और निर्मलता को लेकर जन-जागरूकता अभियान संचालित करने का आह्वान किया गया।
बैठक में गंगा समग्र के उत्तराखंड प्रभारी ललित कपूर ने कहा कि गंगा की स्वच्छता और अविरलता को लेकर पूरे भारत वर्ष में जन- जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। कहा कि गंगा समग्र जन जागरण यात्रा का आगाज 27 मार्च को बदरीनाथ(पांडुकेशर) से किया जाएगा। गंगा जन जागरण यात्रा विभिन्न प्रयागों और नगरों से होकर 2 अप्रैल को हरिद्वार में संपन्न होगी। उन्होंने साधू-संतो, पर्यावरण प्रेमियों, गौ-सेवकों और लोगों से यात्रा में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। इस मौके पर उत्तराखंड गंगा जन जागरण यात्रा के संयोजक मोहन सिंह रावत गांववासी, सह संयोजक जगदीश तिवाड़ी, धर्म एवं संस्कृति प्रकोष्ट के संयोजक टीका प्रसाद मैखुरी, विक्रम नेगी, पूरण सिंह रावत, हर्षवर्द्धन नवनी, अनुज डिमरी आदि ने विचार व्यक्त किया।