फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएफसी केबल ब्रेक, 50 गांव की संचार सेवा चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
50 गांवों की संचार सेवा ठप
विज्ञापन

- सड़क निर्माण की चपेट में आकर ओएफसी केबल पर लगा ब्रेक

अमर उजाला ब्यूरो
त्यूनी।
बीएसएनएल की संचार सेवा से उपभोक्ता परेशानी आ चुके हैं। आए दिन केबल ब्रेक होने से संचार सेवा ठप हो रही है। रविवार को भी दारागाड़ के पास सड़क निर्माण कार्य के दौरान ओएफसी केबल ब्रेक होने से संचार सेवा बंद हो गई। इससे तहसील के 50 गांवों का संपर्क अन्य जगहों से कटा हुआ है। इंटरनेट सेवा भी ठप पड़ी हुई है। एक माह में यह तीसरा मौका है जब संचार सेवा ने गच्चा दिया हो।
विज्ञापन

रविवार को संचार सेवा ठप होते ही त्यूनी, बागी, हनोल, भटाड़, दारागाड़ में लगे मोबाइल टॉवरों ने काम करना बंद कर दिया। जिससे पूूरे क्षेत्र की संचार सेवा ठप हो गई। लायक राम, रमेश सिंह, प्रदीप कुमार, रतन सिंह आदि का कहना है कि विभाग ने मानकों के अनुसार ओएफसी को नहीं बिछाया हुआ है। जिसके चलते अक्सर वाहनों की चपेट में आकर संचार सेवा ठप हो जाती है। ग्रामीण अंचलों का संपर्क पूरी तरह से अन्य इलाकों से कट जाता है। एसडीओ राजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ओएफसी को जोड़ने के लिए टीम रवाना कर दी गई है। सोमवार तक संचार सेवा बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें