फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर गाड़ी, उधर गाड़ी, जाम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आड़े-तिरछे खड़े वाहन लगा रहे जाम
विज्ञापन

- मुख्य बाजार में पार्किंग स्थल होने से हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
शहर में पार्किंग स्थल की व्यवस्था न होने से आड़े-तिरछे खड़े वाहन लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। जिससे आए दिन बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। बीते दिनों पुलिस प्रशासन ने इस पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई भी की थी। लेकिन पुलिस के अभियान समाप्त करते ही पूरे शहर की यातायात व्यवस्था फिर से बेपटरी हो गई है।
विकासनगर बाजार तीन किमी के दायरे में फैला हुआ है। लेकिन शहर में पार्किंग के लिए जगह नहीं होने से लोग सड़क पर ही वाहन खड़ा कर खरीदारी को निकल पड़ते हैं। इससे बाजार में अक्सर जाम के हालात पैदा हो जाते हैं। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। वाहनों को अनियंत्रित तरीके से खड़ा करने से बाजार में अव्यवस्था पैदा हो रही है। रोहित गुरुंग, अमर यादव, योगेंद्र शर्मा आदि का कहना है कि शहर में पार्किंग की व्यवस्था हो तो शहर को भी ट्रैफिक से काफी हद तक निजात मिल जाएगा। हर बार पालिका इस पर पल की बात तो करता है लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पार्किंग के लिए जगह तलाशने का काम जारी है। आड़े-तिरछे वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ समय-समय पर पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया जाता है। हरफूल महावर, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन


पहले थी व्यवस्था अब नहीं
पूर्व में अक्सर शहर में लगने वाले जाम को देखते हुए पालिका प्रशासन ने सहारनपुर बस स्टैंड पर वाहनों के खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल की व्यवस्था की थी। लेकिन यह व्यवस्था ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और शहर की हालत वही पुराने ढर्रे पर लौट आई।

यहां लगता है जाम
शहर के व्यस्त चौराहे अस्पताल रोड, जल संस्थान कार्यालय, पहाड़ी गली, सिनेमा गली चौक पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें