गोपेश्वर। श्री महर्षि वाल्मीकि क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब एचएस बुल्स की टीम ने जीता। पुलिस मैदान में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में एचएस बुल्स की टीम ने ट्रेनिज ए की टीम को 23 रन से हराया। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत और पुलिस उपाधीक्षक हरवंश सिंह ने विजेता टीम को 31000 नकद और ट्रॉफी भेंट की, जबकि उपविजेता रही ट्रेनिज ए टीम को पंद्रह हजार नकद और ट्रॉफी दी गई।
रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पुलिस मैदान गोपेश्वर में हुआ। एचएस बुल्स और ट्रेनिज एक की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। एचएस बुल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर बीस ओवर में विकेश के 39 रन और पिंकू के 30 रनों की मदद से 164 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रेनिज ए की टीम बीस ओवर में सात विकेट खोकर 141 रन पर ऑलआउट हो गई। मैन ऑफ द मैच रंदीप को दिया गया। रंदीप ने एक विकेट चटकाया और 27 रन बनाए। टूर्नामेंट में आठ विकेट और 213 रन बनाने पर पिंकू को मैन ऑफ द सिरीज दिया गया। आलोक गुर्साइं को बेस्ट बल्लेबाज और अजय बिष्ट को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लोकेंद्र रावत, दीपेंद्र नेगी, टूर्नामेंट के अध्यक्ष संजीव कुंवर, विनोद, विपिन, राहुल, आशीष, ऊषा रावत और पुष्पा नेगी आदि मौजूद थे।