फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी बलाणी के पूजन में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
देवी बलाणी के पूजन में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

- महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की
अमर उजाला ब्यूरो
त्यूनी।
चिल्हाड़ गांव में चल रहे देवी बलाणी के विशेष पूजन के अंतिम दिन में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। विवाहित महिलाओं ने देवी मां की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। अनुष्ठान में करीब 300 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद गृहण कर धर्मलाभ कमाया।
विज्ञापन

इससे पूर्व सुबह के समय देवी मां की विशेष पूजा अर्चना की गई। देवी मां के सम्मान में तांदी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। शाम चार बजे मां की प्रतिमा को ढोल-दमाऊ की थाप पर मंदिर में प्रवेश कराया गया। इस दौरान पूरा परिसर देवी बलाणी के उद्घोष से गूंज उठा। स्याणा पीतांबर बिजल्वाण ने बताया कि यह पहला मौका है जब गांव में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने किसी बड़े धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिभाग किया है। महिलाओं के एक साथ जुटने से गांव में रौनक है। उन्होंने बताया कि देवी बलाणी गांव की अधिष्ठात्री हैं। इस मौके पर पुजारी लक्ष्मी राम बिजल्वाण, देवमाली रोशनलाल, सुभाष बिजल्वाण, मोहन लाल बिजल्वाण, मनमोहन, सूरत राम, राजेंद्र दत्त बिजल्वाण, टीकाराम, मातवर बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें