फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण स्थायी राजधानी को लेकर अनशन पर अडिग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर रामलीला मैदान में आंदोलनकारियों की भूखहड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। डॉक्टरों ने आंदोलनकारियों की स्वास्थ्य जांच की, उनके वजन में गिरावट दर्ज की गई। वहीं अनशन को कई लोगों ने समर्थन दिया। अनशन पर बैठे हरीश पंत, धन सिंह और त्रिलोक सिंह ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डा. आकांक्षा, प्रिया और अनुसूया प्रसाद गैड़ी ने आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की। अनशनकारियों के वजन में गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर अनशन स्थल पर भारी संख्या में महिलाओं और लोगों ने समर्थन देकर गैरसैंण को स्थायी राजधानी की पुरजोर पैरवी की। महिला मंगल दल कालीमाटी की कंचन, सुला, अंजू, अमरा, महेशी आदि ने कहा यदि सरकार जल्द गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं करती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। शनिवार को संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, धनीराम, गोपाल, बृजमोहन, कुंवर सिंह, हरी सिंह, लक्ष्मण सिंह और प्रेम भारती आदि ने धरनास्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें