फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। एसडीआरएफ की ओर से राजकीय इंटर कालेज में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी के छात्रों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। एसडीआरएफ के टीम प्रभारी नवीन कुंवर ने छात्रों को रस्सी के सहारे खाई, नदी को पार करना, घायलों को समय से प्राथमिक उपचार देना और अस्पताल भेजना सहित कई टिप्स दिए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य वीर पाल सिंह रावत ने कहा कि ऐसे शिविर आपदा बहुल इलाकों के लिए लाभदायक हैं। साथ ही एनसीसी कैडेटों के लिए सेना में रोजगार के अवसरों में भी लाभदायी साबित होता है। छात्रों को प्रशिक्षण लेकर अपने आस पास के युवाओं और लोगों को भी आपदा राहत और बचाव कार्य की जानकारी देनी चाहिए। इस अवसर पर एनसीसी के लेफ्टिनेंट आरएल आर्य, अशोक कोठियाल, जीएस तोपाल, आर. चंद्र, एनएस बिष्ट, बीडी डिमरी और ज्योति पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें