श्रीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अधिवेशन में सेमेस्टर सिस्टम को समाप्त करने व नई शिक्षा नीति को लागू कराए जाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की गई। अधिवेशन में श्रीनगर के सुधीर जोशी को प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
परिषद का प्रदेश अधिवेशन 28 से 30 जनवरी तक हल्द्वानी में होगा। संगठन की नई प्रदेश कार्यकारिणी भी गठित की गई, जिसमें जगत सिंह बिष्ट प्रदेश अध्यक्ष व सुधीर जोशी प्रदेश मंत्री बनाए गए। अधिवेशन से लौट कर आए नव नियुक्त प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने बताया कि अधिवेशन में सेमेस्टर सिस्टम को समाप्त करने व नई शिक्षा नीति लागू किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। जोशी ने बताया कि जल्द ही प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया जाएगा। इस दौरान शैलेष मलासी को प्रांत सह संपर्क प्रमुख, अरुण रावत जिला संयोजक, जिला सह संयोजक ऋषभ, विभाग संयोजक- गौरव रावत, विभाग सह-संयोजक विनीत पोश्ती, विभाग प्रमुख सर्वेश चौधरी को बनाया गया।