फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवर्डस लायन्स ने जीता दूसरा मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। हैवर्डस लायन्स ने स्व. गिरधारी लाल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार दूसरा मैच जीत लिया। हैवर्डस लायन्स ने 8 विकेट से चौरास एकेडमी को पराजित किया।
अटैक क्लब की ओर से जीआईएंडटीआई मैदान में जीएल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को चौरास एकेडमी और हैवर्डस लायन्स के बीच मुकाबला हुआ। चौरास ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। चौरास की टीम नीरज के 30 और अजय के 29 रनों के बलबूते 18 ओवर में 113 रन तक ही पहुंच पाई। हैवर्डस लायन्स के सोनू ने 4 और कैलाश ने 3 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में बल्लेबाजी करते हुए हैवड्र्स ने 14 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। हैवर्डस के पवन ने 52 और कृष्णा ने 29 रनों का योगदान दिया। चौरास के सुभाष ने 2 विकेट लिए। सोनू मैन ऑफ द मैच रहे। अमित और शहनवाज ने अंपायरिंग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें