फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथकरघा में रुक्मणी और हस्तशिल्प में दर्शन लाल को मिला प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति (एमएसएमई) के तहत मंगलवार को हथकरघा, हस्तशिल्प और लघु उद्योग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार प्राप्त उद्यमी को छह-छह और द्वितीय स्थान वाले को चार-चार हजार के चेक भी दिए गए। 16 जनवरी से संचालित पखवाड़े का मंगलवार को समापन हुआ।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने हथकरघा में बौंला गांव की रुक्मणी देवी को प्रथम और गमशील गांव की पार्वती देवी को द्वितीय पुरस्कार दिया। हस्तशिल्प में दुबातोली गांव निवासी दर्शन लाल को प्रथम और छिनका गांव निवासी सुशीला को द्वितीय पुरस्कार दिया। लघु उद्योग में फूड फैक्ट्री कालेश्वर की उद्यमी अर्चना डिमरी को प्रथम तथा लोह कला उद्योग भीमतला के उद्यमी वीरेंद्र सिंह राणा को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण ने बताया कि एमएसएमई पखवाड़े का उद्देश्य आम जनता और बेरोजगारों को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। पखवाड़े के दौरान 60 से अधिक युवाओं ने उद्यम स्थापना के लिए आवेदन की इच्छा जताई। इस मौके पर सीटीओ वीरेंद्र कुमार, नाबार्ड के डीडीएम आशीष भंडारी, समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल, जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक बीएस कुंवर और बाल सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें