फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने नोटिस जारी कर फिर दी एक सप्ताह की मोहलत

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध में तीसरे दिन भी बंद रहा साधु समाज बाजार
विज्ञापन

-- व्यापारियों ने की बैठक, नोटिस वापस लेने की उठाई मांग
-- पौड़ी प्रशासन ने व्यापारियों को दोबारा तामील कराए नोटिस

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम स्थित भारत साधु समाज बाजार में व्यापारियों को प्रशासन द्वारा दुकानें खाली करने के नोटिस के विरोध में व्यापारियों ने सोमवार को भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इस दौरान उन्होंने बैठक कर रणनीति बनाई। साथ ही प्रशासन से जारी किए गए नोटिस वापस लेने की मांग की। उधर पौड़ी प्रशासन की ओर से सोमवार को विवादास्पद दुकानों को फिर से नोटिस जारी कर दिए गए, जिसमें उन्हें सात दिन में दुकानें खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वर्गाश्रम के भारत साधु समाज बाजार के दुकानदारों ने सोमवार को तीसरे दिन भी नोटिस की कार्रवाई के विरोध में दुकानें बंद रखी । इस दौरान उन्होंने चेताया कि प्रशासन गलत तरीके से कार्रवाई कर रहा है। कहा कि उक्त कार्रवाई नहीं रोकी गई तो व्यापारी लामबंद आंदोलन करेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि तत्काल इस तरह की असंवैधानिक कार्रवाई को रोका जाए। बताया कि विवादास्पद कई दुकानों का वाद नैनीताल उच्च न्यायालय में लंबित है, जिसकी सुनवाई गतिमान है। न्यायालय में शीतकालीन अवकाश के चलते इन दिनों पक्ष नहीं रखा जा सकता। लिहाजा सरकार को उक्त कार्रवाई को रोकना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान मनोज राजपूत, संजय अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, मुकुंदराम पांडेय, रामचंद्र राणा, पूरण लाल, माधव अग्रवाल, पंकज पोरवाल, खेलचंद गहलौत, दिनेश पालीवाल, परमानंद अग्रवाल, श्याम सिंह राणा, वीर सिंह राणा, रामधारी सिंह, रासबिहारी अग्रवाल, मनोज पोरवाल, अधिवक्ता अशोक अग्रवाल, केवल कृष्ण गावड़ी, शंभूनाथ पोरवाल, बृजविहारी, रासविहारी अग्रवाल, राजीव गुप्ता, मनोज पोखरियाल, मनु पोखरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें