फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन शिकायत निवारण शिविर में ग्रामीणों ने दर्ज की 12 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में ग्रामीणों ने 12 शिकायतें दर्ज करवाईं। प्रभारी जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि अन्य सात शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में देवलधार सिरोखोमा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, रघुवीर सिंह और जीत सिंह ने वैतरणी-सिरोखोमा मोटर मार्ग निर्माण में लोनिवि की ओर से लापरवाही बरतने की शिकायत की। जीआईसी उर्गम के पीटीए अध्यक्ष रघुवीर सिंह नेगी ने विद्यालय में भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित और हिंदी विषयों में शिक्षकों के पद रिक्त होने और विद्यालय भवन निर्माण करवाने व पेयजल एवं गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की। प्रभारी जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को गेस्ट टीचरों की शीघ्र तैनाती करने तथा पेयजल व खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को पेयजल व गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नैल सांकरी निवासी आनंद सिंह ने गांव की सिंचाई नहर की मरम्मत कराने की मांग की। दुसातगांव के लोगों ने कुहेड़ गदेरे में सिंचाई नहर की मरम्मत की मांग की। रोपा निवासी धर्मा देवी ने पीएम आवास योजना में चयन के बाद भी आवास न मिलने की शिकायत की। इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमेश चंद्र चौधरी, सुरेंद्र लाल, डीएस रावत और डा. लोकेश कुमार सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें