फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेदखली नोटिस के विरोध में बंद रहा भारत साधु समाज बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस के विरोध में बंद रहा भारत साधु समाज बाजार
विज्ञापन

-- व्यापारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति, आंदोलन की चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम स्थित भारत साधु समाज बाजार में व्यापारियों को प्रशासन द्वारा दुकानें खाली करने के नोटिस के विरोध में व्यापारियों ने रविवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इस दौरान उन्होंने बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर भावी रणनीति बनाई। स्वर्गाश्रम के भारत साधु समाज बाजार के दुकानदारों ने रविवार को प्रशासन द्वारा की गई नोटिस की कार्रवाई के विरोध में दुकानें बंद रखकर प्रतीकात्मक विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने चेताया कि प्रशासन ने कार्रवाई बंद नहीं की तो स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला व्यापार मंडल व अन्य व्यापारियों का सहयोग लेकर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान व्यापारी नेता डा. नारायण सिंह रावत ने बताया कि कई दुकानों का वाद नैनीताल उच्च न्यायालय में लंबित है। व्यापारी चाहते हैं जब तक वाद का न्यायालय से निपटारा नहीं होता प्रशासन को बेदखली की कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। बताया कि बावजूद इसके जिला प्रशासन उक्त दुकानदारों को बेदखल करना चाहता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में व्यापारियों की सरकार के स्तर पर वार्ता की जा रही है। शीघ्र व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। चेताया कि इस मामले में कोई ठोस समाधान नहीं निकला तो व्यापारियों द्वारा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान मनोज राजपूत, डा. नारायण सिंह रावत, इंद्र प्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, गौरी शंकर अग्रवाल, मुकुंदराम पांडेय, रामचंद्र राणा, पूरण लाल, खेलचंद गहलौत, दिनेश पालीवाल, परमानंद अग्रवाल, श्याम सिंह राणा, वीर सिंह राणा, रामधारी सिंह, रासबिहारी अग्रवाल, मनोज पोरवाल, पंकज पोरवाल, केवल कृष्ण गावड़ी, राजीव गुप्ता, मनोज पोखरियाल मनु पोखरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें