श्रीनगर। जीआईसी पीपलीधार डागर के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। वोट देने जाना है, लोकतंत्र मजबूत बनाना है... के नारों के साथ छात्रों ने पीपलीधार बाजार में रैली निकाली।
इस दौरान आयोजित गोष्ठी में शिक्षकों ने छात्रों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि 18 वर्ष पूरा होने पर प्रत्येक व्यक्ति को मतदाता पहचान पत्र बनाकर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। शिक्षकों ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने और योग्य व्यक्ति के चयन के लिए सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना जरूरी है। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार पांडे, कार्यक्रम प्रभारी जसवंत लाल और विपिन नौटियाल आदि शामिल थे।