फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाले में आग लगने से जिंदा जली 120 बकरियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घाट (चमोली)। भेंटी गांव में एक गोशाला में आग लगने से 120 बकरियां जिंदा जल गईं। नायब तहसीलदार बच्चीराम ने मौका मुआयना कर घटना की रिपोर्ट तैयार कर दी है।
विज्ञापन

भेंटी गांव निवासी अवतार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को चरान के बाद 120 बकरियों को पठोली चक तोक में बनी गोशाला में बंद कर दिया था। रविवार को तड़के करीब तीन बजे जब कुत्ते जोर-जोर से भौंकने लगे तो, वह बाहर आकर देखा गोशाला धू-धू कर जल रही थीं। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग भी आए। जब तक सभी ग्रामीण गोशाला के समीप पहुंचे तब तक बकरियां जल चुकी थीं। उन्होंने बताया कि गोशाला में चूल्हे में आग जलाई गई थी, हो सकता है यह आग सूखी घास तक पहुंच गई होगी और आग लग गई। नायब तहसीलदार बच्चीराम ने बताया कि घटना की रिपोर्ट सोमवार को तहसील प्रशासन को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें