फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
विज्ञापन

पहाड़ों की रानी मसूरी में 69वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। लंढौर चौक पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि विधायक गणेश जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि सभी अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक हों तो देश विकास के पथ पर आगे बढे़गा। उन्होंने शहर की स्वच्छता में अपना सहयोग देने की अपील की। अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने सभी का स्वच्छता और कानूनों का पालन करने शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभासद जावेद खान ने किया। इस मौके पर सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय गान व राष्ट्र गीत गाया। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ढौडियाल, भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, होटल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आरपी बडोेनी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, अनुज तायल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, कोतवाल भावना कैंथोला, अनीता सक्सेना, सुभाषिनी बर्तवाल, पुष्पा पडियार, रमेश भंडारी, कुलदीप रावत, अरविंद गुसांई, बीना पंवार, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
........................
उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
सार्वजनिक कार्यक्रम में शहर में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। जिसमें स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाले कीन संस्था के संस्थापक डी. क्राइडर, पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक बिरेंद्र बिष्ट, खेल में सूरत सिंह रावत, सिविल पुलिस के सुनील कुमार, आईटीबीपी के तासीन, फायर ब्रिगेड से उत्तम सिंह नेगी को नगर पालिका की ओर से सम्मानित किया गया। वहीं, सद्भावना की ओर से एथलीट शोभा राणा, पर्यावरण मित्र रानी व नरेश कुमार को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
यहां भी हुआ झंडारोहण
गणतंत्र दिवस पर आईटीएम में विधायक गणेश जोशी, एलबीएस अकादमी में निदेशक उपमा चैधरी, आईटीबीपी में निदेशक अकादमी, नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, कोतवाली में कोतवाल भावना कैंथोला, एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब मे अध्यक्ष बिजेंद्र पुंडीर, सहित जल संस्थान, एमडीडीए, छावनी परिषद आदि में भी ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें