फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत हमको जान से प्यारा है...

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर।
नगर सहित पूरे पछवादून में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।
शुक्रवार को तहसील में एसडीएम जितेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण ने किया। नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष हरफूल महावर ने ध्वजारोहण किया। जैन बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती संस्कृति की झलक दिखाई। छात्राओं ने देश मेरा रंगीला, मोहे तू रंग दे बसंती, भारत हमको जान से प्यारा है... आदि गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में छात्रों की प्रस्तुति ने मन मोह लिया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में छात्रों ने सारे जहां से अच्छा..., सरफरोशी की तमन्ना... आदि गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी।
मदरसा इस्लामिया खलिलिया नवाबगढ़ के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। इस मौके पर मोहम्मद इकराम, मोहम्मद अरशद आदि मौजूद रहे। लिटिल पीपुल्स एकेडमी कालसी के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति से मन मोह लिया। अनुसूचित जनजाति जूनियर हाईस्कूल बंशीपुर में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री विपुल अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

स्वरांजलि संगीत विद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज साहिया, जीआईसी पजिटिलानी, द शिलगुर पब्लिक स्कूल, प्रगति बाल शिक्षा मंदिर, द अल्टस इंटरनेशनल स्कूल, जीआईसी बेसोगीलानी, सैपियंस स्कूल, शिशु विद्या मंदिर डाकपत्थर, सरस्वती विद्या मंदिर, महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

वॉल्स ऑफ हीरो का निर्माण किया
लायंस क्लब ऑफ यमुना वैली ने प्राइमरी स्कूल में वॉल्स ऑफ हीरो का निर्माण किया। जिसका अनावरण क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। दीवार पर 21 परमवीर चक्र विजेताओं की शौर्य गाथा को अंकित किया गया है। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. रोहित तोमर, यमन चौधरी, उमाकांत अग्रवाल, दिनेश जायसवाल, सुबोध वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गार्ड और पुलिस कर्मी किए सम्मानित
विकासनगर। आर्यन सामाजिक संगठन ने बाजार स्थित विभिन्न एटीएम, अस्पतालों में तैनात गार्ड और पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। सदस्य सौरभ उनियाल ने कहा कि पुलिस और गार्ड लोगों की रक्षा करता हैं। ऐसे में इस बार संगठन ने उनको सम्मानित करने का निर्णय लिया। इस मौके पर संयोजक रोहिल रोहिला, राकेश ठाकुर, शंकर साहू, आदित्य रोहिला, शशांक, हिमांशु गौड़, नरेंद्र तोमर, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें