मां गंगा गीत आज होगा लांच
-- डा. सुयश ने नमामि गंगे मिशन में दिया गीत रचना का योगदान
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
निश्चय बैंड की ओर से बीटीसी स्थित प्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि नमामि गंगे मिशन को साकार करने के लिए बैंड ग्रुप द्वारा गीत रचना की गई है। गंगा संरक्षण व जल संरक्षण के संदेश को लेकर तैयार किए गए गीत को रविवार को लांच किया जाएगा। ग्रुप के फाउंडर डा. सुयश बिजल्वाण ने बताया कि वेहमंस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले मां गंगा गीत को तैयार किया गया है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के नमामि गंगे मिशन को साकार करने के लिए गाने के माध्यम से गंगा के महत्व और संरक्षण का संदेश दिया गया है।
बताया गया कि ‘मां गंगा तेरे दर पर है बसा घर मेरा गीत’ को डा. सुयश बिजल्वाण ने लिखा और गाया है। गीत का वीडियो रविवार को मुनिकीरेती में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल यू-ट्यूब चैनल पर लांच करेंगे। बताया कि गीत को शूट करने में सात महीने का समय लगा, जिसमें गंगोत्री से हरिद्वार तक के गंगा घाटों को दर्शाया गया है। इस गीत की प्रस्तुति डा. सुयश एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि में दे चुके हैं। मौके पर शेखर रावत, प्रणय द्विवेदी, सिद्घांत मेहरा मौजूद थे।