फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील नैनवाल और अनुसूया के जोड़ी ने जीती कैरम प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। मुख्य बाजार में आयोजित कैरम प्रतियोगिता प्रतियोगिता का खिताब सुनील नैनवाल और अनुसूया की जोड़ी ने जीता। एक सप्ताह से मुख्य बाजार में चल रही कैरम प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा के सचिव जगदीश चंद्र ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ सही मौके मिलने की है। इस दौरान प्रतियोगिता के विजेता रहे सुनील नैनवाल और अनुसूया को कमेटी की ओर से 5100 रुपये नकद और ट्रॉफी तथा उपविजेता रहे शानू भास्कर और मोनू को 2100 रुपये नकद और ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला, परिवर्तन के संयोजक अरविंद चौहान, प्रताप लूथरा, कमेटी के अध्यक्ष जगदीश नैनवाल, सचिव अबरार अहमद, अनिल डिमरी, लखपत सगोई, अतुल खंडूड़ी, उमेश राठौर, रजत चमोली, मोईन खान और हिमांशु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें