श्रीनगर (ब्यूरो)। श्रीकोट में बाइक दुर्घटना मे एक युवक की मौत हो गई। शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे सते सिंह पुत्र जीत सिंह (निवासी कांडई पट्टी बचणस्यूें रुद्रप्रयाग) श्रीनगर से स्वीत गांव की ओर जा रहा था। मारुति शोरूम के समीप सते सिंह की बाइक रपटने से वह सड़क पर गिर गया। वहां मौजूद लोग उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।