फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख पाने के लिए व्यक्ति को आध्यत्म में स्वयं को तराशना होगा: उषा दीदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जैसा चिंतन करोगे वैसे ही जीवन बनेगा : ऊषा दीदी
विज्ञापन

-- आध्यात्मिक सेमीनार में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वक्ता ने रखे विचार

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी उषा दीदी ने कहा कि सुख पाने के लिए स्वयं को आध्यात्म की चक्की में पिसना पड़ता है। सुख तो व्यक्ति के अंदर निहित है। बृहस्पतिवार को ब्रह्मकुमारी प्रजापिता विश्वविद्यालय डोईवाला की ओर से ‘सुख को जीवन में आने का अवसर दो’ पर आयोजित आध्यात्मिक सेमीनार में मुख्य वक्ता के तौर पर माउंट आबू से आई स्व प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास विशेषज्ञ राजयोगिनी उषा दीदी ने कहा कि जीवन में सुख अकेला प्रवेश नहीं करता है। उसके साथ शांति और खुशी स्वयं चली आती है।
जीवन की गुणवत्ता को पहचानने की चाबी स्वयं मनुष्य है। सुख की चाह में जीव इधर-उधर भटकता जा रहा है। धैर्य और सहनशीलता से सुख समीप आने लगता है। कहा कि जैसा चिंतन करोगे वैसा जीवन बनता चला जाएगा। कहा कि प्रत्येक दिन की शुरुआत स्वयं के अंदर सकारात्मक चीजों से करेंगे तो सुख की प्राप्ति हो जाएगी। उषा दीदी ने सुख पाने के लिए कई रोचक बोध कथाएं भी लोगों को सुनाई। सेमीनार के मुख्य अतिथि जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने कहा कि तनाव, भय, क्रोध जैसे विकारों पर नियंत्रण करके सुख को जीवन लाया जा सकता है। धर्म, ध्यान और आध्यात्म सुख के स्रोत है। इससे पहले उन्होंने दीप जलाकर सेमीनार का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीनार में प्रौद्योगिकी और तकनीकी विभाग के डायरेक्टर डा. राजेंद्र डोभाल, हरिद्वार की बीके मीना दीदी, डोईवाला केंद्र संचालिका शालू दीदी, नगर पालिका अध्यक्ष कोमल कन्नौजिया, मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी, देहरादून के बीके सुशील, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, डा. बृजमोहन शर्मा, डा पीके सचान, ग्राम प्रधान सागर मनवाल, राजबीर खत्री, राजन गोयल, रामस्वरुप अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, उमेश रावत, संजय त्यागी, कल्पला कुशवाह, राजकुमार पुंडीर, जेपी चमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें