फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद पर्यटकों से गुलजार हुई हिम क्रीड़ा स्थली औली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। बर्फबारी के बाद हिम क्रीड़ा स्थली औली पर्यटकों से गुलजार हो गई है। देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फ का लुत्फ उठाने औली पहुंच रहे हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से औली में सात दिवसीय स्कीइंग प्रशिक्षण शिविर शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात्रि को हिम क्रीड़ा स्थली औली में जमकर बर्फबारी हुई थी, जिसके चलते औली के आसपास अभी भी डेढ़ इंच तक बर्फ है। मुंबई से औली पहुंची वैशाली और वर्तिका का कहना है कि उन्होंने अमेरिका के बोस्टन के स्कीइंग स्लोप पर भी स्कीइंग की है, लेकिन औली जैसा स्कीइंग स्लोप वहां भी नहीं हैं। औली में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाए जाने की जरूरत है। स्की लिफ्ट खराब पड़ी है, जिससे स्कीयर्स को दिक्कतों सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से अपने परिवार के साथ औली पहुंचे आदित्य शर्मा ने बताया कि वे पहली बार औली आए हैं। यहां का नैसर्गिक सौंदर्य हमेशा उनकी यादों में बना रहेगा। गढ़वाल मंडल विकास निगम के वरिष्ठ स्कीइंग प्रशिक्षक किशोर डिमरी ने बताया कि बर्फबारी नहीं होने से प्रशिक्षण आयोजित नहीं किया जा सका था। बर्फबारी प्रशिक्षण के लिये सौगात से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें