फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फनगर के दीनू पहलवान ने जीता ‘दंगल’

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के दीनू पहलवान ने जीता ‘दंगल’
विज्ञापन

-- फाइनल में हरिद्वार के शास्त्री पहलवान को दी पटखनी
-- समिति ने नकद धनराशि और पगड़ी पहनाकर किया पुरस्कृत

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। ‘हृषीकेश वसंतोत्सव’ में बुधवार को दंगल प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला खेला गया, जिसमें विभिन्न राज्यों के पहलवानों के बीच भिड़ंत हुई। दंगल में शास्त्री पहलवान के कई वर्षों के दबदबे को खत्म कर मुजफ्फरनगर के दीनू पहलवान ने जीत हासिल की। नगर निगम परिसर में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में दोपहर से शाम तक विभिन्न राज्यों के पहलवानों के बीच 40 कुश्तियां हुईं। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला हरिद्वार के शास्त्री पहलवान और मुजफ्फरनगर के दीनू पहलवान के बीच खेला गया। देशभक्ति गीतों के बीच शुरू हुए मुकाबले में पहलवानों के बीच दांवपेंच शुरू हुए। दोनों पहलवानों ने दंगल में खूब दमखम दिखाया।
विज्ञापन

इस दौरान शास्त्री पहलवान ने आंखों पर पट्टी बांधकर कुश्ती का प्रदर्शन किया। दीनू पहलवान ने शास्त्री पहलवान को पटखनी देकर जीत हासिल की। वसंतोत्सव समिति के अध्यक्ष दीप शर्मा ने दीनू पहलवान को नकद धनराशि और पगड़ी पहनाकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में रुड़की, हरिद्वार, सहारनपुर, गाजियाबाद, अंबाला, मुजफ्फरनगर, पानीपत, चंडीगढ़, निहाल, रामपुर, मध्यप्रदेश, हिमाचल आदि के पहलवानों ने हिस्सा लिया। रेफरी राम प्रसाद पहलवान रहे । मौके पर विनय उनियाल, जयेंद्र रमोला, रवि शास्त्री, विजय सारस्वत, दिनेश अग्रवाल, जयप्रकाश, पवन कुमार, विनय सारस्वत, अभिषेक शर्मा, धीरेंद्र जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें