फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए 27 का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। यूथ फाउंडेशन की ओर से बडियारगढ़ के चिलेड़ी गांव में सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 160 युवा और 63 युवतियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मंगलवार को विकासखंड कीर्तिनगर के चिलेड़ी गांव में यूथ फाउंडेशन की ओर से सेना में भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण को अभ्यर्थियों का चयन किया गया। शिविर में दूर दराज क्षेत्रों से पहुंचे 223 युवा एवं युवतियों ने प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण करवाया, जिसमें 15 युवतियों व 12 युवाओं का चयन किया गया। शैलेश मलासी ने बताया कि सेना में भर्ती से पूर्व यूथ फाउंडेशन की ओर से युवाओं एवं युवतियों को शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार किया जाता है। भर्ती टीम में रेखा अग्निहोत्री, जयवीर रावत, मुकेश नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें