फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चलने दी जाएगी ‘पद्मावत’

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

--------------

नहीं चलने दी जाएगी ‘पद्मावत’फिल्म
-- हिंजामं कार्यकर्ताओं ने फूंका निर्देशक का पुतला

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और सेंसर बोर्ड से क्लीन चिट मिलने के बावजूद फिल्म ‘पद्मावत’ के खिलाफ विरोध नहीं थम रहा है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सिनेमाघर में फिल्म का प्रदर्शन होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। सोमवार को मंच के कार्यकर्ता त्रिवेणीघाट चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंककर ‘पद्मावत’ फिल्म का विरोध किया। नारेबाजी करते हुए फिल्म में हिंदू धर्म की नारी का अपमान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवीर तोमर ने चेतावनी दी है कि 25 जनवरी को सिनेमाघर में फिल्म का प्रदर्शन किया गया, तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में नीरज सहरावत, विवेक गोस्वामी, राजू बड़थ्वाल, कमल गुप्ता, संजीव चौहान, राकेश पाल, शरद तोमर, गोविंद चौहान, मोनू शर्मा, मनोज बिजल्वाण, आकाशदीप, कमल नेगी, अमित पाल, पंकज बिष्ट, संकेत गंगवार, विपिन, राजेश, संदीप, धर्मपाल, सतनाम सिंह, सिद्घार्थ डंगवाल, प्रीतम भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें