फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर देव डोलियों ने किया गंगा स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/ देवप्रयाग। वसंत पंचमी के दिन देवप्रयाग संगम पर भारी संख्या में दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। जबकि ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची देव डोलियों को भी गंगा स्नान करवाया गया। इस मौके पर गुप्तकाशी से मां भवानी की डोली ने प्रात: 4 बजे संगम पर स्नान किया। वही सुबह चंबा से पहुंची काली मां दुर्गा की डोलियों को निशानों के साथ स्नान करवाया गया। दूसरी ओर इस मौके पर स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा के साथ हवन किया गया, जिसके बाद विद्यालय में मातृ शिशु सम्मेलन आयोजित हुआ। इस मौके पर अभिभावकों व अध्यापकों की ओर से छात्रों के पठन पाठन व विद्यालय की समस्या पर सुझाव भी साझे किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगीता फरासी, अमिता गैरोला, योगेंद्र सिंह रमोला, कृष्णा भट्ट, मदन मोहन नौटियाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें