फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 कराटे खिलाडियों को दिए प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
150 कराटे खिलाड़ियों को दिए प्रमाणपत्र
विज्ञापन

ऋषिकेश । रेनवुकाई कराटे- डू फेडरेशन के तत्वावधान में एंटीबॉयोटिक्स क्लब के सहयोग से कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 150 कराटे खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। आईडीपीएल स्थित कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का एसोसिएशन के चीफ सुबोध धीमान ने शुभारंभ किया। शिविर के तहत प्रतिभागियों को कराटे की विभिन्न तौर तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सुबोध धीमान व कमल बिष्ट की शानदार कराटे फाइटिंग प्रदर्शन को लोगों ने सराहा। इस मौके पर ब्लैक बेल्ट परीक्षा आयोजित की गई। बताया गया कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अव्वल प्रतिभागियों को बेल्ट वितरित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एचएन सिंह ने 150 कराटे खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। मौके पर डा. हरीश धींगरा, जय सिंह रावत, गोविंद अग्रवाल, अवशेष नेगी, विकास चौधरी, दिनेश राणा, अल्का रावत, विकास कुंवर, प्रेरणा बडोला, आकाश नेगी, राजेश भंडारी, नवल किशोर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें