फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणबगड़ में आयोजित हुआ जन संवाद कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। गैरसैंण राजधानी को लेकर जीआईसी परिसर नारायणबगड़ में रविवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गैरसैंण को स्थायी राजधानी की मांग को लेकर नारायणबगड़ बाजार में रैली निकाली गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। राज्य निर्माण की मूल अवधारणा में गैरसैंण राजधानी रही है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपने स्वार्थों के कारण आज तक गैरसैंण को स्थायी राजधानी नहीं बनने दिया है। साहित्यकार डा. प्रीतम अपछांण ने कहा कि आज भी राज्य के गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि मूलभूत समस्याओं के चलते बदस्तूर पलायन जारी है, लेकिन राज्य की विभिन्न सरकारों की ओर से 17 साल में भी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके बाद जीआईसी परिसर से मुख्य बाजार तक रैली निकालते हुए आयोजकों ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग की है। इस मौके पर जन संवाद कार्यक्रम के संयोजक अतुल सती, ब्लॉक प्रमुख अंशी नेगी, गंभीर सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह धनेत्रा, सुमित लिंगवाल, शिवानी पांडे, अवतार सिंह दानू व कपूर सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें