श्रीनगर। दिल्ली में आयोजित गढ़वाल विवि की कार्यपरिषद की बैठक में विवि के नए कुलपति की नियुक्ति संबंधी प्रक्रियाओं पर भी चर्चा की गई। कुलपति सर्च कमेटी के लिए नामों का सुझाव भी दिया गया। ईसी में सुझाए गए नाम विजिटर को भेजे जाएंगे। उसके बाद कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।
शनिवार को गढ़वाल विवि कार्यपरिषद की बैठक दिल्ली में कुलपति प्रो. एबी भट्ट ने की अध्यक्षता मेंहुई। कार्यपरिषद की बैठक का मुख्य एजेंडा विवि में नए कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित था। केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष दिसंबर माह मे कुलपति प्रो. जेएल कौल को पद से हटा दिया था। एमएचआरडी के दिशा निर्देश पर विवि के वरिष्ठतम प्रोफेसर एबी भट्ट को कार्यवाहक कुलपति का दायित्व सौंपा गया था। साथ ही विवि प्रशासन को जल्द कार्यपरिषद की बैठक कर स्थायी कुलपति के लिए सर्च कमेटी गइित करने के तीन नामों का सुझाव देने का निर्देश दिया था। एमएचआरडी के निर्देश पर 20 जनवरी को विवि की कार्यपरिषद की बैठक हुई। कुलसचिव डा. एके झा ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा सर्च कमेटी के लिए नामों का सुझाव देना था। डा. झा ने बताया कि कार्यपरिषद की बैठक में तीन नामों के सुझाव के अलावा नए कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया पर चर्चा की गई हैा नामों को विजिटर कार्यालय भेजा जाएगा। जिससे कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। विवि प्रशासन जल्द ही कुलपति की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी करने जा रहा है।