फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐरा के जंगल तक जा पहुंची भंग्यूल के जंगल की आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। जोशीमठ के जंगलों की आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। तीन दिनों से भंग्यूल गांव के जंगल में लगी आग अब तीन किलोमीटर दूर ऐरा के जंगलों में पहुंच गई है। भंग्यूल से ऐरा के जंगलों के बीच करीब दो हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग के कर्मचारी लगातार आग बुझाने में लगे हुए हैं, लेकिन चट्टानी भाग होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। जंगलों में लगी आग से जहां चीड़, बांज और बुरांश के पेड़ जल गए हैं वहीं, बड़े पैमाने पर वन्य जीव भी आबादी की ओर जाने लगे हैं। इधर, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी धीरेश चंद्र बिष्ट का कहना है कि जंगल के चट्टानी हिस्से पर आग लगी होने से आग बुझाने का काम बाधित हो रहा है। आग बुझाने के लिए क्षेत्र में 13 कर्मचारियों की टीम तैनात की गई है। रविवार तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें