नारायणबगड़/थराली/गैैरसैंण। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से नारायणबगड़, थराली और गैरसैंण में छात्र-छात्राओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जन जागरूकता रैली निकाली।
नारायणबगड़ में जीआईसी और जीजीआईसी के छात्र-छात्राओं ने परखाल तिराहे से मुख्य बाजार तक जन-जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर एबीओ केएस टोलिया, प्रधानाचार्य डा. राजकुमारी मनराल और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। थराली में छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की जन-जागरूकता रैली को एसडीएम सीएस डोबाल ने तहसील परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गैरसैंण में जीआईसी परिसर से विधायक एसएस नेगी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छात्रों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने जीआईसी परिसर से मुख्य बाजार तक रैली निकाली। इस मौके पर एसडीएम स्मृता परमार, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख सुमति बिष्ट और खंड विकास अधिकारी सोहन लाल आदि मौजूद थे।