फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटिलिटी खाई में गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

त्यूनी।
चकराता मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात को हुए हादसे में यूटिलिटी चालक की मौत हो गई। खाई में गिरे वाहन के परखच्चे उड़ गए। राजस्व पुलिस ने सीएचसी चकराता में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

यूटिलिटी कोटी कनासर गांव से सावड़ा गांव जा रही थी। रात करीब साढ़े दस बजे सावड़ा राजकीय इंटर कालेज के समीप चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर राजस्व पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रात में अंधेरे में ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। खाई में चालक का शव बरामद हुआ, उसकी पहचान किशन सिंह क्षेत्री (38) पुत्र मन बहादुर निवासी ग्राम सावड़ा डूंगरी के रूप में हुई। उसकी मौत से गांव में मातम छा गया है। वह परिवार का अकेला कमाने वाला था। उसके दो बेटे हैं। यूटिलिटी चलाकर वह अपने परिवार का पालन कर था। यूटिलिटी उसकी अपनी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें