फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयंक ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में किया उतराखंड का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर में बारहवीं के छात्र मयंक असवाल ने साइंस सिटी अहमदाबाद में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर बी प्लस ग्रेड प्राप्त किया। मयंक ने प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन विषय पर अपने शोध और मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्यालय परिवार ने मयंक का फूल-मालाओं से स्वागत किया। अहमदाबाद में 27 से 31 दिसंबर तक बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हुआ था। मयंक ने पर्वतीय क्षेत्रों में बायो टेक्नोलॉजी और ऊर्जा संरक्षण पर अपना शोध प्रस्तुत किया। मयंक का कहना है कि वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से गंदे पानी को पीने लायक बनाया जा सकता है और फोल्डिंग सोलर पैनल के जरिए ऊर्जा संरक्षण किया जा सकता है। मयंक ने यू कॉस्ट (उत्तराखंड काउंसिलिंग ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी) की ओर से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग किया। उसके साथ बाल वैज्ञानिक सहयोगी विवेक बर्तवाल, अनीता रावत, रजत बर्तवाल, अनुराग देवराड़ी और ग्रुप शिक्षक प्रवीण डिमरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें