फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के पीछे दौड़ा ‘टस्कर’, अटकी लोगों की सांसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़िया-किमसार मार्ग पर हाथियों ने वाहन चालकों को दौड़ाया
विज्ञापन

-- रोजाना हाथी के धमकने खौफ में लोग, पार्क प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। कौड़िया-किमसार मार्ग पर बृहस्पतिवार को टस्कर हाथी कई सवारी वाहनों के पीछे दौड़ा। हालांकि, इस दौरान वह किसी वाहन पर हमला नहीं कर सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान वाहन सवारों की सांसें अटकी रही। मार्ग पर हाथी की बढ़ती आमद से पैदल और वाहनों से सफर करने वाले लोग खौफजदा हैं। उन्होंने राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। बृहस्पतिवार को दोपहर में कौड़िया-किमसार मार्ग से गुजर रहे कई वाहनों के पीछे टस्कर हाथी दौड़ा।
हाथी के मार्ग पर धमकने की सूचना लगते ही पार्क प्रशासन की चीला रेंज के वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कई वाहनों को मार्ग पर सुरक्षित पास दिया। वन दारोगा भूपेंद्र प्रसाद कंडवाल ने बताया कि हाथियों का मस्तकाल चल रहा है। लिहाजा इस वक्त वह बहुत आक्रामक हो जाते हैं। लिहाजा एहतियातन लोगों की सुरक्षा के लिए वाहनों को रेंज के वाहन के साथ सुरक्षित पास दिया जा रहा है। बताया कि इस बाबत पार्क निदेशक को भी रेंज कार्यालय के माध्यम से जानकारी दी गई है। बताया कि सक्रिय हाथी के मामले में वनकर्मी पूरी तरह से सतर्क हैं।
विज्ञापन


वन मंत्री को भेजेंगे ज्ञापन
ऋषिकेश। गंगाभोगपुर के प्रधान प्यारेलाल रणाकोटी ने बताया कि कौड़िया-किमसार और बिदासनी-कंडरा मोटर मार्ग पर टस्कर हाथी की बढ़ती आमद से वाहन सवार और पैदल लोगों को लगातार जान का खतरा बना हुआ है। इस बाबत जल्द ही राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के अधिकारियों और वन मंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


क्या कहते हैं पार्क निदेशक
चीला रेंज के वनकर्मियों को उक्त मार्गों पर पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। दोनों सड़कों के किनारे झाड़ियों के पातन को भी कहा गया है। वाहन सवारों को एहतियातन पार्क क्षेत्र वाली सड़क से गुजरते वक्त सावधानी बरतनी होगी।
- सनातन, निदेशक, राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें