गोपेश्वर। राजकीय वाहन चालक महासंघ की जिला शाखा ने ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर एक फरवरी को प्रधानमंत्री कार्यालय कूच करने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को हुई महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक में कहा गया कि लंबे समय से महासंघ वेतन विसंगति दूर करने, देहरादून में महासंघ के लिए कार्यालय उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत है, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर निर्णय लिया गया कि दो फरवरी को ऑल इंडिया गर्वनमेंट ड्राइवर यूनियन के तत्वावधान में प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने शांति मार्च किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए चमोली से वाहन चालक एक फरवरी को जाएंगे। इस मौके पर महासंघ के जिलामंत्री संतोष सिंह भंडारी, चक्रधर पंवार, केदार सिंह, प्रमोद सिंह, संजय सिंह, राकेश राणा, किशोरी लाल, निर्मल जोशी, उत्तम सिंह आदि मौजूद थे।